Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया यूपी स्थापना दिवस, 20 गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई...


ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 24 जनवरी 2020 को मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है और उपस्थित बच्चों को यूपी स्थापना दिवस के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार आने के बाद पहली बार 24 जनवरी 2018 को यूपी स्थापना दिवस को यूपी दिवस के रूप में मनाया गया है।उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को की गई थी तब से किसी भी सरकार ने इसको नहीं मनाया,लेकिन 24 जनवरी 2018 को महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक के आह्वान पर इसको स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हम सबके लिए सौभाग्य का प्रदेश है जहां पर गंगा-यमुना का संगम प्रयागराज है तथा हमारे आराध्य एवं पूज्य भगवान कृष्ण एवं राम की जन्मस्थली मथुरा और अयोध्या हैं जो पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि नामकरण के 68 साल बाद पहली बार 24 जनवरी 2018 को यूपी दिवस मनाया गया था उसी क्रम में आज फिर हम सभी लोग यूपी दिवस को मना रहे हैं इस को मनाने का तात्पर्य अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तथा सबको अपनी संस्कृति से परिचित कराने के लिए हम यूपी दिवस मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत को हमारे बच्चे ही आगे बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम के मौके पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रभारी मंत्री ने अंशु , रानी , अनीता , पूजा, ज्योति ,भारती ,नगमा सहित 20 गर्भवती महिला की गोदभराई की है और 15 ऐसे बच्चे जो 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके हैं और जिनको अन्नप्राशन पहली बार खाना खिलाया जाता है उनको प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी और चरखारी विधायक के साथ मिलकर अन्नप्राशन कराया है वह बच्चे हैं रवि, फिजा, शिवांश, समर्थ, सृष्टि, श्रेयांश सहित 15 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया है, प्रभारी मंत्री जी ने डीएम एवं मा0 विधायक चरखारी की उपस्थिति में उ0प्र की सांस्कृतिक एवं पौराणिक विरासत एवं सड़क सुरक्षा तथा मतदाता जागरूकता के सम्बंध में आयोजित निबन्ध,चित्रकला,भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों में अच्छा कार्य करने वाली सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।साथ ही मा0 मंत्री जी ने उ0 प्र0 माटीकला बोर्ड के माध्यम से प्रजापति समाज के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना किया।
इस मौके पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह,डीआईओएस एसपी सिंह,सूचना अधिकारी सतीश यादव,जिला बचत अधिकारी सीएल साहू,पंकज तिवारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरगम खरे सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments