Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री ने जिला योजना की बैठक में जिला योजना संरचना 2020-21 में प्रस्तावित 28549.00 लाख रुपये के परिव्यय को दी मंजूरी....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 24 जनवरी 2020 को राज्यमंत्री,समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विकास विभाग उ0प्र0/जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता और जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में जिले की वित्तीय वर्ष 2020-21 की अवसंरचना तय करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जिले के समग्र विकास कार्यक्रमों की वित्तीय अवसंरचना तय करने हेतु कुल 28549.00 लाख रुपए की कार्ययोजनाएं प्रस्तावित की गयीं, जिनको प्रभारी मंत्री जी ने समिति के सदस्यों की अनुमति से सहर्ष अनुमोदित किया।बता दें कि नवीन व्यवस्था के अधीन वर्ष 2020-21 में जिला योजना हेतु नियोजन विभाग उ0प्र0 शासन से उक्त व्यय निर्धारित किया गया है,जिसमें जनपद की प्रस्तावित जिला विकास योजना में उत्पादन में वृद्धि,बेरोजगारी को दूर करने,गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, आर्थिक व सामाजिक अवस्थापनाओं सुविधाओं को सम्मलित किया गया है।इस प्रकार बैठक में कृषि विकास हेतु 11 लाख 25 हजार,रोजगार कार्यक्रमों में 59 करोड़ 15 लाख 57 हजार,गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आवासीय सुविधाओं हेतु 11 करोड़ 73 लाख 60 हजार,कल्याणकारी योजनाओं हेतु 20 करोड़ 24 लाख 68 हजार, ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति हेतु 85 करोड़ 56 लाख 11 हजार,शिक्षा हेतु 18 करोड़ 10 लाख 30 हजार,स्वास्थ्य के अंतर्गत महोबा नगर सहित एलोपैथिक/आयुर्वेदिक/होमियोपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना एवं विस्तार हेतु 8 करोड़ 43 लाख 14 हजार, ग्राम पंचायतों में पंचायती भवन एवं स्वच्छ शौचालयों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 41 लाख 60 हजार एवं केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं हेतु कुल 62 करोड़ 83 लाख 90 हजार का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। बैठक में प्रस्तावित परिव्यय के अनुमोदन के उपरांत मा0 प्रभारी मंत्री जी के समक्ष विधायक चरखारी ने गड्डामुक्त सड़कें न किये जाने एवं वन विभाग द्वारा लगाए गए वृक्षों की देख-रेख न करने की शिकायतें दर्ज करायीं।विधायक जी ने कहा कि छोटे-छोटे वृक्षों का रोपण करने तथा उनकी प्रॉपर देख-रेख न होने की वजह से लगभग 90 प्रतिशत पेड़ मार गए हैं तथा सड़कों को मानक के अनुरूप न बनाये जाने की वजह से हाल ही में निर्मित सड़के उखड़ गयी हैं।इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मा0 प्रभारी मंत्री ने डीएफओ सुधीर कुमार को सख्त निर्देश दिया कि आगामी वृक्षरोपण अभियान में 5 से 6 फ़ीट के वृक्ष ही रोपित किये जायें।साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने पर अधिषाषी अभियंता आरईएस मो0 रिजवान को कड़ी फटकार लगाई और डीएम को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने डीसी मनरेगा को मनरेगा के कार्यों में जीसीबी का इस्तेमाल न करने तथा मनरेगा के कार्यों का मा0 विधायकों से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए।इस मौके पर उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना की शुरुआत मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही सम्पन्न की जाए।उन्होंने जिलाधिकारी को जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गिट्टी,मिट्टी एवं मौरंग सभी के मानक निर्धारित होते हैं इसलिए सड़क को मानक अनुरूप बनाये जाने की वे स्वयं देख-रेख करें तथा ग़ैर-जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्यवाही भी करायें ।उन्होंने यह भी कहा कि जलनिगम के अभियंता गण स्थलों का सत्यापन कर मा0 विधायकों से अनुमति लेकर 100 हैंडपम्पों को शीघ्र ही लगाना सुनिश्चित करें ताकि गर्मियों में जनपदवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने में समस्या न हो।उन्होंने समाजकल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि 26 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले छात्र-वृत्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण जनप्रतिनिधियों से ही करायें। इस दौरान मा0 विधायक सदर राकेश गोस्वामी,विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत,मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव,नगर पालिका महोबा की चैयरमेन दिलाशा तिवारी,सीडीओ हीरा सिंह, डीडीओ आरएस गौतम,पीडी डीएन पांडेय सहित जिले के समस्त अधिकारी एवं समिति के सदस्य गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments