Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्तागण को 7,37,442 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलायी....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश सूबेदार यादव ने फईम खां निवासी भटीपूरा महोबा को उनके वाहन स्कार्पियो के दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो जाने पर 5,58,624 रुपये, कल्लू सिंह ग्राम करहरा कलां तहसील व जिला महोबा को किसान फसल बीमा योजना से सम्बंधित मामले में पीड़ित किसान को 1,17,000 रुपये,अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड सिविल उ0प्र0 जलनिगम महोबा को उनकी विभागीय मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की दशा में इफको टोकियो कम्पनी से 52,394 रुपये तथा कादिर खान निवासी बंधान वार्ड महोबा को जय गणेश एजेंसी महोबा से क्रय मोबाइल के खराब हो जाने पर 9424 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलायी।
इस प्रकार अध्यक्ष /न्यायाधीश ने उपभोक्तागण को कुल 7,37,442 रुपये के चैक प्रदान करते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सामान क्रय करते समय पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें तथा सरकारी कल्याण कारी योजनाओं के प्रति सतत जागरूक रहें और बीमा कंपनियों से बीमित धनराशि पाने के लिए किसानों से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी अवश्य रखें ताकि उन्हें क्षति की दशा में क्षतिपूर्ति दिलायी जा सके।


त्रिस्तरीय उपनिर्वाचन 2020 के तहत डीएम की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण...

महोबा : जनपद में त्रिस्तरीय उपनिर्वाचन 2020 के तहत जिला सेवायोजन सभागार में डीएम अवधेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में 280 मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में उपनिर्वाचन 2020 के तहत 3 फरवरी को मतदान होना है,जिसमें विकासखण्ड कबरई में एक ग्राम पंचायत रैपुराखुर्द, विकासखण्ड पनवाड़ी में ग्राम पंचायत अमानपुरा तथा विकासखण्ड जैतपुर के जिलापंचायत सदस्य के एक पद का चुनाव किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मतदान हेतु जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है उनकी पोलिंग पार्टियां सम्बन्धित विकासखण्ड से 2 फरवरी को मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी।उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया है कि वे अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, ये भी कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थलों पर एक दिन पूर्व ही पहुंचना सुनिश्चित करें तथा उपनिर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित करायें। प्रशिक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी हीरा सिंह,परियोजना निदेशक डीएन पांडेय,डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय,डीएओ वीपी सिंह,डीएचओ विजय चौरसिया, ईओ नगरपालिका लालचन्द्र सरोज आदि नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 280 मतदान कार्मिक मौजूद रहे।

डीएम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि...

महोबा : जनपद में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आयोजित शहीद दिवस के अवसर पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष/ न्यायाधीश जिला उपभोक्ता फोरम सूबेदार यादव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हमारे वीर सपूतों ने जो अपने प्राणों की आहुति दी,उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी लोग यहां एकत्रित हुए हैं।हम सभी लोग देश के सभी अमर शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। इस दौरान एडीएम पूनम निगम,सूचना अधिकारी सतीश यादव,एआरओ देवीलाल विश्वकर्मा,ईडीएम पुष्पेंद्र निरंजन,एलबीए राम रतन वर्मा एवं निर्वाचन सहायक लल्लू सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments