Ticker

6/recent/ticker-posts

सामुदायिक केंद्र में राष्ट्रीय कार्यक्रम उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया...

रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : राष्ट्रीय कार्यक्रम उन्मूलन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बैठक आहूत की गई, जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में चिकित्साधीक्षक आर जी शंखवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिलाधिकारी की घोषणा को पढ़कर सुनाया, महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर एक संकल्प के साथ जिले में कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नही छोडगे, कुष्ठ रोगी को पहचानना कोई बड़ी बात नही है यह साध्य रोग है ऐसे रोगियों से हम कोई भेदभाव नही रखेगे, हम ब्यक्ति व सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित ब्यक्तियों के साथ कलंक ओर भेदभाव को समाप्त करने के लिए बापू जी के आदर्श पर चलेंगे तथा उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए पूर्ण योगदान करेगे, कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की तरह बीमारी है जो मैक्रोबेक्टीर्या लेपरि नामक जीवाणु से होता है उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण बताए यह रोग दाग व चक्कते शरीर के रंग से अलग होता है यह तामिया व हल्के पीले कलर का होता है तथा वह जगह सुन्न पड़ जाती है कुष्ठ रोग मुख्यता दो तरह का होता है एक से पांच सुन्न दाग व चकत्ते पीबी रोगी 6 माह के एम डी टी इलाज से मुक्त हो जाता है 6 या इससे अधिक दाग व चकत्ते एम बी रोगी 12 माह के एम डी टी इलाज से मुक्त हो जाता है कुष्ठ रोग का इलाज उपचार कार्य दिवस में सभी स्वास्थ केंद्रों में निशुल्क किया जाता है कुष्ठ रोग देवी देवताओं श्राप अथवा पूर्व जन्मों के पापो का फल नही है इस मौके पर डॉ आर जे सिह, रामसहोदर राजपूत, एस के धमेंनिया, मोहनी गजया, रामगोपाल, आशाराम, प्रबीन जोगिंदर, संजीव वर्मा, सूर्य कांत त्रिपाठी, ऋषि मिश्रा, मांन सिह, बीरेंद्र सहाय, सरोज वर्मा, रजनी, रश्मि कुशवाहा, बान सिह आदि स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments