रिपोर्ट- सुनील जोशी
प्रयागराज : जनपद के भगवतपुर मोड़ स्थित छपिया रोड पर खुलेआम एक झोलाछाप डॉक्टर अस्पताल खोलकर अपनी दुकान चला रहा है हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर के पास कोई भी डॉक्टरी की डिग्री नहीं है भोले भाले मरीजों को बेवकूफ बनाकर नीली पीली दवाइयों के दम पर अपनी तिजोरी को भरने का काम कर रहा है ।
हॉस्पिटल के ऊपर डिग्री धारी डॉक्टरों का बैनर लगाकर गरीब मरीजों को बेवकूफ बना रहा है यहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर हर तरह का इलाज करने की गारंटी देता है साथ ही भ्रूण हत्या और भारी ऑपरेशन जैसे गैर कानूनी कार्य को भी अपने हॉस्पिटल में करवाता है हॉस्पिटल में कहीं भी साफ-सफाई और नरसिंह एक्ट के मानक को पूरा नहीं किया गया है यहां पर बिना डिग्री के नर्स और फार्मासिस्ट रखे गए हैं, जो जनपद में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुंह पर तमाचा मारने का काम कर रहा है ।
0 Comments