Ticker

6/recent/ticker-posts

कोइलहा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 71 वें गणतंत्र दिवस पर निकाली जागरूकता रैली...

रिपोर्ट- राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद के कोईलहा जीटी रोड पर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इन्टर कॉलेज में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इन्टर कॉलेज की छात्राओं ने जीटी रोड पर रैली निकालकर भारत में एकता का संदेश दिया, रैली को विद्यालय से लेकर पुरामुफ्ती थाना चौराहा तक घुमाया गया, रैली के दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ सांस्कृतिक नाटक भी प्रस्तुत किया ।

रैली के बीच में लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार और थाना प्रभारी श्री बलराम सिंह ने अपने संदेश में कहा कि बेटियां भी किसी प्रकार से बेटों से कम नहीं होती है, उन्हें भी पढ़ने सीखने और आगे बढ़ने का पूर्ण अधिकार है हमें उन्हें सहारा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए, जब पड़ेंगे बेटियां तभी देश आगे बढ़ेगा, हमें ज्यादा से ज्यादा इस विषय पर समाज में लोगों को जागृत करना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments