कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में थाना पूरामुफ्ती पुलिस उ0नि0 श्री अरूण मौर्या मय हमराही पुलिस द्वारा अभियुक्त (3) जोनी यादव पुत्र चिन्तामणि निवासी मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी के कब्जे से मु0अ0सं0- 08/20 से सम्बन्धित एक अदद चोरी की मोटर साईकल बरामद किया गया एवं 2 किग्रा 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर मु0अ0सं0- 10/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । थाना मंझनपुर पुलिस उ0नि0 श्री बलराम सिंह मय हमराही पुलिस ने मु0अ0सं0- 464/19 धारा 363,366 भादवि में वाछित अभियुक्त (1) रामसूरत उर्फ शिवमूरत उर्फ कल्लू पुत्र धर्मपाल निवासी कादिराबाद थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । इसी तरह थाना कोखराज पुलिस उ0नि0 श्री मनोज राय मय हमराही पुलिस ने मु0अ0सं0- 44/20 धारा 420 भादवि व 66 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त (2) विजय पुत्र गणेशदीन निवासी पच्चीपरवेजबाद को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 06 अभियुक्त गिरफ्तार...
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में जनपद कौशाम्बी के निम्न थानों से साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना संरायअकिल से 02, थाना कोखराज से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया ।
0 Comments