रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू,
प्रयागराज : उत्तर मध्य क्षेत्र केंद्र के तत्वावधान में आज माघ मेले में चलो मन गंगा, यमुना तीर 21 से 30 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। ये कार्यक्रम संस्कृतिक केन्द्र, सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार पण्डाल, त्रिवेणी रोड ग्राउण्ड माघ मेला, इलाहाबाद में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत चलो मन गंगा, यमुना तीर के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें देश के लोक/जनजाति नृत्यों, लोकगीत, लोकगाथा, कृष्णलीला, रामलीला, शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायन-वादन व नृत्य के दस दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरुआत हो गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक माघ मेला आशुतोष मिश्रा जी ने श्री गणेश पूजन व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं का मन मोह लिया व विभोर कर दिया। जिससे देखने वाले लोगों के चेहरे पर हंसी दिखाई दी। गस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालक इन्द्रजीत ग्रोवर, पुलिस उपाधीक्षक परेड अनिल कुमार प्रधान लिपिक मेला रूद्र प्रताप शुक्ला जी के साथ-साथ तमाम चलो मन गंगा, यमुना तीर के पदाधिकारीगण व पुलिस प्रशासन मौजूद रही।
0 Comments