रिपोर्ट- संजीव तिवारी
झांसी : जनपद के मऊरानीपुर में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर से एक बिशाल रैली का शुभारंभ किया गया, रैली को उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। यह रैली एस डी एम कोर्ट, गरौठा चौराहा,अम्बेडकर तिराहा होते हुए नगर के विभन्न चौराहे से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँची ।रैली में पोलियो दवा पिलाने हेतु कल बूथ पर जाना है ।पोलियो दवा पिलाना है, पोलियो मुक्त हो भारत अपना न छोड़ेंगे कोई भी बच्चा कोई हो द्वार आदि नारे लगाते हुये स्वास्थ कर्मी अपने हाथों में बेनर तख्ती लेकर चल रहे थे ।इस मौके पर समुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक आर जी शंखवार ने सभी से अपील करते हुए अपने बक्तव्य में कहा कि कल यानि रविवार के दिन 0से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर जाकर दवा पिलाये जिससे कोई भी बच्चा इस लाइलाज बीमारी से बचाव किया जा सके ।यदि कोई बच्चा बूथ पर न पहुँच पाया हो तो इस अभियान के तहत टीमो द्वारा 20 जनवरी से 24 जनवरी तक घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी । इसके बाबजूद फिर भी कोई बच्चा बंचित रह जायेगा तो 27 जनवरी दिन सोमवार को टीमो द्वारा घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी, इस मौके पर डॉ संजय सिंह, डॉ मनोज कुमार निरंजन,डॉ करुणा गौर, डॉ नेहा यादव, मोहनी गजया,एस के धमें निया,जय पाल सुमन,प्रवीण कुमार, संजीव वर्मा,मालती वर्मा,द्रोपती,सुमन, बन्दना,सबिता,बालमुकंद, जोगेंद्र,राम गोपाल आदि स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे, आये हुए अधिकारी वकर्मचारीयो का डॉ आर जी शंखवार ने आभार ब्यक्त किया ।
0 Comments