Ticker

6/recent/ticker-posts

पानी अधिक भर जाने से किसान परेशान हो रहे, जिम्मेदार हुए मौन....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी


झांसी : जनपद के पहाड़ी बांध में बहुत अधिक पानी भर जाने के कारण ग्राम घाट कोटरा पुरवा देवरी भंडरा के किसानों की जो भूमिधरी जमीनें हैं उनमें भी खड़ी हुई फसल डूब रही है सिंचाई विभाग के सपरार प्रखंड के अधिकारियों चीफ इंजीनियर अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता से कई बार शिकायत करने के बावजूद उनके द्वारा पहाड़ी बांध के गेट नहीं खोले जा रहे हैं जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले शिकायती पत्र की प्रतिलिपि ग्राम प्रधान घाट कोटरा के प्रतिनिधि को क्षेत्रवासियों ने दी है जिसमें उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विनम्र अनुरोध किया है कि पहाड़ी बांध में जो अधिक पानी है उसको निकाल कर किसानों की फसलें डूबने से नष्ट होने से बचाने की कृपा करें।

Post a Comment

0 Comments