रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू
जनपद प्रयागराज के गंगा यात्रा दिनांक 27.01.2020 से 31.01.2020 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी, 2020 को गंगा नदी के किनारे स्थित जनपद के 111 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत, सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं0), सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, नामित नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान दिये गये निर्देश निम्न प्रकार है। जिसे सचिव ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान द्वारा प्रत्येक दशा में 27 जनवरी, 2020 तक पूर्ण किया जाना है। समस्त ग्राम पंचायत में गंगा मैदान का निर्माण कराना, समस्त ग्राम पंचायत में गंगा तालाब का निर्माण/सौन्दर्यीकरण कराना, समस्त ग्राम पंचायतों में सोकपिट का निर्माण कराना, समस्त ग्राम पंचायतों में गंगा नदी में जाने वाले गंन्दा पानी का निस्तारण करना, समस्त ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त करना, समस्त ग्राम पंचायत में गंगा नारा/स्लोगन/वाॅल पेन्टिंग/प्रभात फेरी एवं स्वच्छता रैली का आयोजन कराना, गंगा चबूतरा का निर्माण कराना, समस्त ग्राम पंचायतों में शत् प्रतिशत शौचालय का निर्माण/प्रयोग कराना, समस्त ग्राम पंचायत में टूटी सड़कों का मरम्मत कराना, समस्त ग्राम पंचायत में बिजली एव पानी की व्यवस्था कराना, स्वास्थ्य सम्बन्धित जनमानक हेतु लोगो को जागरूक करना, शिक्षा से सम्बन्धित गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण से सम्बन्धित निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला, खेल-कूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराना, समस्त ग्राम पंचायतों मे फल दार वृक्षारोपण का कार्य किया जाना, समस्त ग्राम पंचायत में पशु अरोग्य मेला का आयोजन कराना।
यह जानकारी जिला पंचायतराज अधिकारी प्रयागराज द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत की बैठक सम्पन्न
अधिशाषी अधिकारी शंकरगढ को कठोर चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संगम सभागार में नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत की बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने सभी अधिशाषी अधिकारियों को नगर पंचायत क्षेत्र के अंदर आने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालयों की कायाकल्प कराने के निर्देश दिये। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी या खण्ड विकास अधिकारी बैठकर वार्ता कर ले। उन्होंने शंकरगढ़ की पेयजल की समीक्षा करते हुए बताया कि पानी की टैंकर की क्या स्थिति है। तथा कितने घरों में पानी का कनेक्शन आदि कर दिया गया है, जिसपर सही उत्तर न दे पाने के कारण कठोर चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगी। उन्होंने प्रत्येंक नगर पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था को सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया। कोरांव नगर पंचायत द्वारा कोरांव बजार में पानी निकासी की समस्या बतायी गयी। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी कोरांव को निर्देशित किया कि चेक करके बताईयें, इसको बनवा दिया जायेगा। उन्होंने कूड़ा वाले वाहनों की जानकारी प्रत्येंक नगर पंचायतों से ली तथा बताया कि, जो भी गाड़ियां क्रियाशील नहीं है, उसकी सूंची उपलब्ध कराइयें। उन्होंने प्रत्येंक नगर पंचायते को अपने यहां स्टोर (सामग्री रखने) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ताकि कोई भी समस्या आती है, तो उसे दूर किया जा सके। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर श्री ए0के0 कनौजिया, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिगण के साथ अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मौजूद थे।
0 Comments