ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह, राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद में बुधवार को श्री कल्याण सिंह जूनियर हाई स्कूल चलौली चायल में दिव्यांग बच्चों के लिए तहसील स्तरीय एकेडमिक स्पोर्ट एवं कल्चर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर श्री अजीत कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी नेवादा, विशिष्ट अतिथि श्री सुनील कुमार प्रजापति खण्ड शिक्षा अधिकारी चायल और श्री रमेश चंद पटेल खण्ड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

जिसमें प्रतियोगिता का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार सिंह द्वारा झंडी दिखाकर किया गया । कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए उत्साहवर्धन के लिए विकास खण्ड चायल, मूरतगंज नेवादा के इंटर टीचर श्री राजबहादुर कुशवाहा, श्री वरिष्ठ नारायण शुक्ल, श्री इरशाद हुसैन, श्री पंकज साहू, फिजियोथैरेपिस्ट श्री कृष्ण कुमार तिवारी, श्रीमती इंद्र बाला, श्री अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्री रवि कुमार सिंह, श्री मोहम्मद अफसर, के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रभात कुमार सिंह और विकास खण्ड मूरतगंज, चायल, नेवादा के प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष और मंत्री भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की प्रतियोगिता में कुल 106 छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई, दिव्यांग बच्चों और दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मानसिक मंदित आदि बच्चों ने विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,
0 Comments