Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में बुधवार की शाम निमंत्रण से लौट रहे युबक को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी, जानकारी के अनुसार ग्राम रूपा धमना निवासी बिजय कुशवाहा पुत्र बालादीन उम्र 42 वर्ष अपनी माँ राजकुमारी के साथ ग्राम बीरपुरा थाना गरौठा निमंत्रण में गया हुआ था । शाम के समय वह बापिस अपने घर आ रहा था कि वह रेवन के आगे आया ही था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे वह मोटर साईकिल सहित गिर पड़ा । परिवारी जनों को सूचना होने पर वह गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाये जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया, नगर के समाज सेवी राजेन्द्र राहुल स्वास्थ केंद्र पहुँचे जहां उन्होंने ने पीड़ित किसान परिवार को ढांढस बंधाया तथा सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया, म्रतक बिजय के भाई ने बताया कि भाई किसान था तथा उसके नाम बैंक का कर्ज भी बकाया था म्रतक के तीन बच्ची व एक बच्चा है कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


Post a Comment

0 Comments