Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर के नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में आजाद हिन्द फौज के सूत्रधार,महान क्रांतिकारी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की 123वीं जयन्ती समाजसेवी जगदीश राठी की अध्यक्षता एवं विवेक माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन परिचय, राजनैतिक जीवन, देश के प्रति उनके अविस्मरणीय त्याग एवं बलिदान के बारे में बताते हुए  उनके प्रसिद्ध नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। असफलताएं कभी कभी सफलता की स्तम्भ  होती है। चरित्र निर्माण ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य है के बारे में बताया। खुशबू, रोहित, पार्वती देवी सहित अनेक बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments