Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम ने विकास कार्यों की प्रगति की कराई समीक्षा बैठक...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 28 जनवरी 2020 को मण्डलायुक्त चित्रकूट धाम एवं जनपद के नोडल अधिकारी गौरव दयाल ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से बैठक की।
बैठक में मंडलायुक्त/नोडल अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के साथ त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपलब्धि अर्जित कर विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने लंबित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया कि इनके त्वरित निस्तारण के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने निराश्रित गोवंश की संख्या तथा स्थाई व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौवंश का रिकॉर्ड प्रॉपर तरीके से मेन्टेन किया जाए तथा वे यह भी सुनिश्चित करें कि गौवंश के भरण-पोषण की धनराशि का सदुपयोग हो तथा कहीं पर वित्तीय अनियमितता न होने पाये।उन्होंने ये भी कहा कि नवनिर्मित गैशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों में प्रतिस्थापित कर उनकी उचित देखभाल करायी जाये। उन्होनें मुख्य चिकत्साधिकारी डाॅ0 सुमन को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत 65868 लाभार्थी परिवारों को लगभग सवा तीन लाख गोल्डन कार्ड दिए जाने हैं, जबकि अभी तक मात्र 62310 लाभार्थियों को ही गोल्डन कार्ड दिए गए हैं। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है।इसलिए लगातार कैम्प लगवाकर शतप्रतिशत कार्ड बनवाएं।इस हेतु उन्होंने सभी एसडीएम को भी निर्देशित किया कि बेहतर तैयारी के साथ 15 दिन में 100% गोल्डन कार्ड बनवाने सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को विद्युत देयों से सम्बन्धित लम्बित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निस्तारण इस प्रकार से किया जाए कि उपभोक्ता उससे संतुष्ट हों। उन्होंने आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी परिवारों में काम से कम एक राशन कार्ड अवश्य बनाया जाए तथा राशन का वितरण शतप्रतिशत पी ओ एस मशीन से ही किया जाय ताकि घटतौली से सम्बंधित शिकायतें न मिलें। उन्होंने पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार एवं दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पात्र पेंशन धारकों को नियमित रूप से पेंशन दी जाय और किसी भी दिव्यांग की पेंशन से सम्बंधित शिकायत न मिले।उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार तथा समस्त अधिशाषी अधिकारियों को इस आशय से निर्देशित किया कि वे साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए, फिर भी यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पाया जाए उसको दिए गए शौचालय के पैसे की रिकवरी की जाय या उसे नोटिस जारी किया जाए।उन्होंने ये भी कहा सभी सामुदायिक शौचालयों को खुला रखा जाए ताकि लोग उसका उपयोग कर सकें। उन्होंने पुलिस विभाग को इस आशय से निर्देशित किया कि पुलिस कानून व्यवस्था को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लागू कर जनपद को अपराध मुक्त बनाये उन्होनें उप निदेशक कृृषि जी0राम को निर्देशित किया कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने से एक भी किसान नहीं छूटना चाहिए।उन्होनें बताया कि जनपद में अभी भी काफी किसान ऐसे हैं, जो इस योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं, इसलिए इस योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर अतिशीघ्र समस्त किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।उन्होनें कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए पाया कि 9000 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 1766 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन अप्रूव किया गया है किया गया है, इस पर उन्होनें सभी उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत आने वाले प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कर फारवर्ड करें ताकि जल्द से जल्द सभी पात्र कन्याओं के खातों में धनराशि भेजी जा सके। उन्होनें मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके लेवेल पर किसी भी लाभार्थी का पैसा पेंडिंग नहीं रहना चाहिए।उन्होेनें पीडब्लूडी अधिशाषी अभियंता बी0बी0 अग्रवाल तथा समस्त सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्च तक हर हाल में जनपद की सड़कों को मुक्त कर दिया जाये।उन्होनें जिलाधिकारी से यह अपेक्षा करते हुए कहा कि 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का वे स्वयं पर्यवेक्षण कर ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करायें तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा उन्होनें जल संस्थान एवं जलनिगम को इस आशय से निर्देशित किया की गर्मियों में सभी लोगों को पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर लें,बाद में किसी भी एक्सक्यूज़ को नही सुना जाएगा सीधे कार्यवाही होगी।
इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपनी दोगुनी ऊर्जा से कार्य करें ताकि जनपद प्रदेश में कम से कम टाॅप 5 में अवश्य रहे। समीक्षा बैठक में सीडीओ हीरा सिंह,डीएफओ सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम सुरेश वर्मा, डीडीओ आरएस गौतम,पीडी डीएन पांडेय,उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, कुलपहाड़ मो0अवेश,एसडीएम चरखारी राजेश यादव,डीआईओएस एसपी सिंह,बीएसए एमपी सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर राव, डिप्टी आरएमओ रामकृृष्ण पाण्डेय, डीएसओ एस0पी0 शाक्य,सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments