रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील गरौठा में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह सुबह क्षेत्र में जा रहे थे, तभी उन्हें मढ़ा चंदपरा रोड पर एक आईसर टैक्टर अवैध बालू से भरा हुआ जा रहा था जिसको उप जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर को रोक लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दिया, सूचना मिलते ही एसआई रामेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रावेंद्र सिंह, विजयपाल, राजीव सिंह, मौके पर जा पहुंचे और अवैध बालू से भरे हुए ट्रैक्टर को कोतवाली गरौठा ले आए जहां उसके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है । मौके से टैक्टर ड्राईवर को भी पकड़ लिया गया, चालक के अनुसार ट्रैक्टर द्वारा लखेरी नदी से बालू भरकर अवैध खनन किया जा रहा था, उप जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है उपजिलाधिकारी ने कहा है कि हमारे क्षेत्र में अबेध खनन नही होने दिया जाएगा ।यदि कोई खनन करता है तो प्रशासन के द्वारा उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
0 Comments