Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम वासियों को सरकारी योजनाओं की दिया जानकारी....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद के मऊरानीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्राम स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गांव में भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की समीक्षा कर सरकार को अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर आज जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंजूर अहमद के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष आलम मंसूरी एवं जिला सदस्य आजाद मंसूरी ने ग्राम पचौरा एवं खरका सानी ग्रामों में प्रवास कर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में ग्राम वासियों को विस्तार से जानकारी देते हुए उनके सफल क्रियान्वयन, उनकी प्रगति, पात्र अपात्र लोगों की जानकारी, परिषदीय विद्यालयों में संचालित मिड डे मील की गुणवत्ता आदि की समीक्षा किया, इस मौके पर वीरेंद्र नायक, शोभित पुरवार, रति राम, मनोहर, मुकेश, प्रकाश, अजुददी, संतोष, देशराज, नंदू, छिगें सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments