रिपोर्ट-संजीव तिवारी
झांसी : जनपद में टाउन एरिया रानीपुर के स्यावनी खुर्द के बड़े सिद्धन तालाब के पास मकर संक्रांति पावन पर्व में भव्य मेला दस दिन के लिए लगाया गया था जिसका आज समापन किया गया । मेला में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने खूब की बिक्री मेला में झूले सर्कस आदी मनोरंजन के लिए लगे थे दिन में रामलीला व रात्रि में रासलीला का कार्यक्रम चला था, इस कार्यक्रम का मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य ने किया समापन जिसमें भाजपा के पार्षद प्रदीप गुप्ता, राजा पटेल, राघवेंद्र पटेल, राजा यादव, लकी श्रोती, रानीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अभिनेंद्र सिंह अपने पुलिस बल के साथ मेले की देखरेख करते रहे मेला में रही हजारों की भीड़ इस मौके पर विधायक ने मेला ग्राउंड व स्यावनी से लेकर सिद्धन तक 2 किलोमीटर तक सीसी रोड डलवाने की भी घोषणा की। बाबा मंदिर पर बिजली की लाइन और नया ट्रांसफार्मर रखवा ने की घोषणा की ग्राम वासियों ने विधायक का किया भव्य स्वागत किया ।
0 Comments