रिपोर्ट-कमलेश साहू

कौशाम्बी : जनपद में भारतीय जनता पार्टी मूरतगंज मंडल द्वारा CAA के समर्थन में भरवारी नगर में एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिसकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री श्रयम भार्गव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नागरिकता संशोधन कानून द्वारा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दू, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता देने के लिए लाया जा रहा है।

इसमें भारत के किसी भी धर्म के लोगों को बाहर नहीं निकाला जाएगा। विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जाने वाले अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। विरोधी CAA का गलत मतलब निकाल कर लोगों को भड़काने का कार्य करते है। जिनसे लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया। युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष सुनील मिश्रा, शंकरलाल केसरवानी भी उपस्थित रहे। जुलूस में मूरतगंज मंडल से मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, कसिया मंडल अध्यक्ष तिलक तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री कमलेश साहू, उपाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, उपाध्यक्ष सूरज विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
0 Comments