रिपोर्ट- राहुल कुमार
कौशाम्बी : सिराथू तहसील के कोखराज थाना के अंतर्गत कसिया पश्चिम गांव में प्रेमचंद यादव उर्फ झब्बू पुत्र राम प्रसाद यादव शाम को अपने मवेशियों को चारा खिलाकर अपने घर के अंदर बांधकर दूसरे कमरे में परिजन सहित सो गये। पुरानी रंजिस के चलते अज्ञात लोगो ने बंधे मवेशियों के कमरे में जाकर आग लगा दी।बंधे तीन मवेसी एक बाइक सहित आग में तड़प -तड़प कर दम तोड़ दी। सुबह जब किसान की नींद खुली तब तक मवेसी जलकर राख हो गये। यह देखकर किसान दंग रह गया। शोर सराबा किया तो ग्रामीणों ने आकर एकत्रित हुए। लेकिन ग्रामीणों के आने तक में मवेशी सहित गाड़ी जलकर राख हो गई। उसी समय किसान ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच किसान ने पूछताछ किया तो किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाप हल्का थाना में लिखित तहरीर दी है। हल्का लेखपाल को भी सूचित किया गया। यह देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
0 Comments