Ticker

6/recent/ticker-posts

नहीं समाप्त हुई जाम की समस्या, जिम्मेदार बने हैं बेखबर, कब खत्म होगी जाम की समस्या बड़ा सवाल....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद के मऊरानीपुर कोतवाली में जब भी शांति समति की बैठक में नगर के गणमान्य, राजनेता, कर्मचारियों के साथ स्थानीय प्रशासन नगर की समस्याओं को लेकर चर्चा करते है लेकिन उक्त समस्याओ का निदान नही किया जाता है । जानकारी के अनुसार शांति समति की बैठक में नगर की समस्याओं को लेकर जनता व प्रशासन के बीच काफी गहन चर्चा की जाती है जिसमे कच्ची शराब की बिक्री पर रोक, मुख्य वाजार में जाम की स्तिथि कोचिंग सेंट्ररो के पास मनचलो का घूमना,अम्बेडकर तिराहे से लेकर सराफा बाजार तक अतिक्रमण मन्दिरो के पास सुअरो का बिचरण, अन्ना जानवरो के झुंड बीच सड़क पर घुमने, तिपहिया वाहन चालक ओवर सवारी भरकर चलने जैसी अनेक समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराते है उस समय अधिकारी इन सभी समस्याओं के निदान के लिए अपनी डायरी में नोट कर लेते, लेकिन शान्ति समति की बैठक खत्म होते ही उन समस्याओं का कोई निदान नही किया जाता, आखिर गणमान्य लोगों के द्वारा बताई हुई समस्याओ का स्थानीय प्रशासन निदान नही कर पाते तो पीड़ितो को क्या न्याय मिलता होगा, नगर के समाज सेवी राजेन्द्र राहुल ने पुनः उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ठ कराते हुए उक्त समस्याओ का शीघ्र निदान करने की मांग किया ।

Post a Comment

0 Comments