Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी पुलिस लाइन में 71वें गणतन्त्र दिवस का आयोजन, प्रभारी मंत्री हुए सम्मिलित....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 26-01-20 को पुलिस लाइन कौशाम्बी में 71वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय मा0 मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा, जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री अभिनन्दन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री अशोक कुमार की उपस्थिति में, ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद कौशाम्बी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें । इस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । समारोह में जनपद के विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

इस समारोह के क्रम में पुलिस कार्य़ालय प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री अशोक कुमार द्वारा एवं समस्त थानों में थाना प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई ।

Post a Comment

0 Comments