Ticker

6/recent/ticker-posts

पल्स पोलियो बूथ का किया उद्घाटन, अधीक्षक ने क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण..

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान में मुहल्ला गाँधीगंज में चिकित्साधिकारी आर जी शंखवार और स्टेट बैंक मैनेजर परमानन्द गौतम ने सँयुक्त रूप से बूथ का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में 75 टीमें 22 सुपरवाईजर,98 बूथ,5 ट्रांसिट बूथ लगाए गए है इस अभियान में 32842 बच्चो जिनकी उम्र 0 से 5 वर्ष तक है उन्हें दो बूंद ड्राप दवा पिलाने का लक्ष्य है उन्होंने नगर के सभी अभिभाबको से अपील करते हुए कहा कि निकटतम पोलियो बूथ पर जाकर अपने अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये, लाइलाज बीमारी से अपने बच्चों को बचाये।इस अभियान में चार सेक्टर मेडीकल आफिसर लगाए गए है इस मौके पर कुंजज्मा, बन्दना आशा, कुसम, रामगोपाल, जयपाल सुमन, रामबाबू आदि मोजूद रहे । चिकित्साधीक्षक आर जी शंक्वार द्वारा गरौठा चौराहा, रेल्वे स्टेशन, अम्बेडकर तिराहा,बसस्टेंड, स्टेट बैंक, प्रार्थमिक बिद्यालय गाँधीगंज, बुखारा ,ख़िलारा भदरवारा, भंडरा, देवरीघाट, पुरवा आदि पोलियो बूथों का निरीक्षण किया ।जिससे कही किसी बूथ पर कोई लापरवाही न बरती जाए पहले दिन 17747 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गयी ।

Post a Comment

0 Comments