Ticker

6/recent/ticker-posts

देवरा गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह मनाकर पुरस्कार वितरण किया गया...

रिपोर्ट-कमलेश साहू

कौशाम्बी : जनपद में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का समापन देवरा कौशाम्बी में हुआ। सप्ताह भर से जिले में चल रही विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में विजई प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, प्रतिभा कुशवाहा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र कौशांबी जिला युवा समन्वयक श्रीमती शमीम बेगम ने किया।

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क एवं स्वस्थ शरीर से ही हर कार्य संभव होता है एवं विवेकानंद जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय सिंह यादव तथा विपिन विश्वकर्मा ने किया, कार्यक्रम में सैकड़ों युवक व युवतियां मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments