Ticker

6/recent/ticker-posts

बुंदेलखंड के किसान झेल रहे प्राकृतिक आपदा की मार....

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में बुंदेलखंड का किसान प्राकृतिक ओर आपदा की मार पिछले कई सालो से झेल रहा है लेकिन सरकारी विभागों की लापरवाही और उदासीनता के कारण उनकी गलतीयों की मार झेलने को मजबूर है विभाग की संवेदनहीनता व उदासीनता का प्रतक्ष्य उदाहरण देबरी पहाड़ी बांध सपरार प्रखंड सिंचाई विभाग मऊरानिपुर द्वारा जिन किसानो ने अपने अपने खेतो मे फसल बोयी इसके बाद बिभाग द्वारा गेट बन्द करके पानी रोक कर आधादर्जन से भी अधिक गांवो के किसानो की सेकडौ एकड खेतो मे पानी भर दिया ।

भारतीय किसान यूनियन केप्रदेश अध्यक्ष शिबनारायण सिह परिहार ने आज किसानो की समस्या को देखते हुये उन्होने सिचाई बिभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र बाध का पानी निकालने की माँगकर हुये फसल नुकसान का शीघ्र मुवाबजा देने की मांग की यदि इन मांगो का शीघ्र निस्तारण न होने पर अनिश्चित कालीन आन्दोलन की बात कही तहसील मऊरानीपुर के ग्राम पुरवा, घाट कोटरा, देवरी घाट ,खकौरा, किसानों की बांध क्षेत्र में भूमि धरी जमीन है जिसमें किसानों ने अपनी रवि की फसल हुई थी लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा पहाड़ी बांध में निर्धारित जल स्तर से अधिक जल भंडार की अपनी जिद के चलते किसानों की लगभग 100 एकड़ से अधिक की रवि की फसल डूब गई है जिसके चलते किसान की आजीविका व कर्ज चुकाने की उम्मीद पर पानी फिरने से किसान सदमे में आ गया हैं आखिर किसान कैसे स्थानीय शासन प्रशासन के संवेदनहीनता व उदासीनता पूर्ण रवैए से अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सके किसानों में भारी आक्रोश अगर बांध नहीं खोला जाएगा तो हम लोग सड़क पर बैठकर चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


Post a Comment

0 Comments