
झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर में रेल महा प्रबंधक और स्टेशन अधीक्षक मऊरानीपुर को एक ज्ञापन समाज सेवी राजेन्द्र राहुल व्यापारी व नगर के प्रतिष्ठित या गड़मान्य लोगो ने हस्ताक्षर कर सौपा जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर का क्षेत्र व्यापारिक द्र्ष्टि से एवं सामाजिक द्र्ष्टि से व शिक्षा के लिये जाना जाता है। इस क्षेत्र के लोगो व छात्र छात्राओं एवं व्यापारियों को इलाहाबाद व मथुरा प्रतिदिन जाना पड़ता है। मऊरानीपुर के आस पास तहशील गरौठा और मध्य प्रदेश के अधिक यात्री मथुरा के लिए जाते है। लेकिन जो वीरांगना एक्सप्रेस इलाहाबाद से मथुरा जाती है। उसका ठहराव इलाहाबाद से नैनी, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, कर्वी, बाँदा, महोबा, ओरछा, झाँसी, ग्वालियर, आगरा व मथुरा यह गाड़ी रविवार और मंगलवार को एव गुरुवार को इलाहाबाद से शाम 18 :30 पर चलती है।एवं मथुरा से सोमवार से बुध वार शुक्रवार को रात्रि मथुरा से चलती है। लेकिन इस ट्रेन का ठहराव मऊरानीपुर स्टेशन पर नही है। जिससे मऊरानीपुर वगरौठा तहसील एवं मध्यप्रदेश के यात्रियों को असुविधा हो रही है। स्टेशन के ठहराव से रेल प्रशासन को आय बढ़ेगी एवं व्यापारियों छात्राओं को आने जाने को सुविधा हो जाएगी सभी लोगो मे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देते हुए वीरांगना एक्सप्रेस को मऊरानीपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की ज्ञापन में जयशंकर देवलिया, अखिलेश सेठ, दीपू मोदी, उमेश पटेरिया, सीता राम, महेंद्र सिंह अशोक गुप्ता बैजनाथ तिवारी, दीपक तिवारी, याकूब खा, चिंतामन श्रीवास, सुरेंद्र चौबे, नरेन्द्र चौबे, नागेंद्र शर्मा कैलाश पस्तौर बिनु शर्मा आशु भारद्वाज सुधीर त्रिपाठी अजय अहिरवार विहारीलाल भूपेंद्र ठेकेदार, राकेश श्रीवास नरेश अहिरवार कालीचरण कुशवाहा संदीप सोनी, ब्रेजेश भारती देवेंद्र जैन समीम खान आदि के हस्ताक्षर युक्त रहे।
0 Comments