ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 30 जनवरी 2020 को मॉ गंगा को अबिरल, निर्मल एंव स्वच्छ बनाने के लिए 27 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक चलने वाली “गंगा यात्रा” बृहस्पतिवार को प्रयागराज से जनपद कौशाम्बी पहुंचने पर सर्वप्रथम पूरामुफ्ती में प्रभारी मंत्री श्री चन्दिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद श्री विनोद सोनकर, विधायकगण तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अपार जनसैलाब के द्वारा गंगा यात्रा का भब्य स्वागत किया गया।
जनपद में “गंगा यात्रा” का नेतृत्व मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ0 दिनेश शर्मा कर रहे थे, उनके साथ मंत्री श्री मोती सिंह, मंत्री श्री नन्द गोपाल नन्दी, मंत्री श्री नीलकण्ठ तिवारी भी साथ-साथ चल रहे थे। इसके अलावा मंत्री श्री सुरेश पासी विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री मनोज तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
गंगा यात्रा” का जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ अपार जनसमुदाय के द्वारा भब्य स्वागत किया गया। पूरे रास्ते में जहा सें भी गंगा यात्रा गुजरी वहां पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने गंगा यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। “गंगा यात्रा” पूरामुफ्ती बाजार के अलावा इमामगंज चौराहा, मूरतगंज बाजार, चाकवन चौराहा, ककोढ़ा, सैनी चौराहा पर भी लोगों के द्वारा पुष्प् वर्षा करके भब्य स्वागत किया गया। “गंगा यात्रा” के मुख्य कार्यक्रम स्थल कड़ा पर पहुचने के बाद वहां पर वेदमन्त्रों के साथ स्वागत किया गया।
कड़ाधाम में आयोजित जनसभा में बोलते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि हम सभी लोग मॉ गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अबिरल बनाने में भागीदार बनें। उन्होने कहा कि गंगा यात्रा समाज के कल्याण के लिए मॉ गंगा को उनके पुराने गौरवशाली स्वरूप में लाने का महाभियान है यह यात्रा नहीं बल्कि इस बात का संकल्प है कि हम सभी मॉ गंगा को अबिरल, निर्मल एवं पवित्र बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
उन्होने कहा कि इस यात्रा से लोगों को वही लाभ मिल सकेगा जो आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व गंगा के निर्मल जल से लोगों को मिला करता था। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल एवं स्वच्छ बनाये रखनेे का जो संकल्प लिया गया है उसको हम सभी लोग मिलकर पूरा करें। उन्होने कहा कि गंगा यात्रा को अर्थ से भी जोड़ने का काम किया गया है। कहा कि हमारी संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः” पर आधारित है, जिसका अनुसरण करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा “सबका साथ सबका विकास” के सिद्धान्त के आधार पर बिना किसी भेदभाव के योजनाओं से गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है।
उन्होने कहा कि गंगा यात्रा के दौरान अनेक कार्य भी गंगा के किनारे स्थित गांवो में कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि बेलनेस सेन्टर, गंगाघाट, गंगा चबूतरा, गंगा मैदान, कूड़ा प्रबन्धन, स्वच्छता, शमसान घाट का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न प्रकार की पंेशन योजनायें, पशु आरोग्य मेला, स्वास्थ्य मेला प्राकृतिक खेती, टूरिज्म को बढ़ावा देना, गंगा उद्यान सहित अनेक प्रकार के कार्य गंगा के किनारे स्थित गांवो में या तो कराये गये है या कराये जा रहे है। उन्होने कहा कि गंगा यात्रा के समय मार्गो पर भारी जनसमूह के द्वारा किया जा रहा स्वागत इसको सिद्ध कर रहा है कि लोग मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प कर लिया है।

मंत्री श्री मोती सिंह ने अपने सम्बोधन में मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा मॉ गंगा को स्वच्छ, निर्मल एंव अबिरल बनाये रखने का जो संकल्प लिया गया है वह सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी है, सभी लोग मिलकर इस संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें। मा0 मंत्री श्री नन्द गोपाल नन्दी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी लोग संकल्प लें कि मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा मॉ गंगा को निर्मल एवं अबिरल बनाने के लिए जो महाभियान चलाया जा रहा है उसमंे हम सभी भागीदार होते हुए अपना सहयोग प्रदान करें। मा0 सांसद श्री विनोद सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल एवं स्वच्छ बनाये रखने का जो संकल्प लिया गया है उसको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है।
उन्होने कहा कि आज हम सभी लोग यह संकल्प लें कि हम सभी न तो मॉ गंगा को मैली करेंगे और न ही दूसरे को मैली करने देंगे। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा जनपद में गंगा के किनारे स्थित 33 ग्राम पंचायतों में मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल एवं स्वच्छ बनाये रखने हेतु जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है इसके अलावा विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो को भी कराया जा रहा है। उन्होने हा कि घाटों का सौन्दर्यीकरण किया गया है। इस अवसर पर मा0 विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने भी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल बनाये रखने में सभी लोगों को बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। अन्त में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी के द्वारा गंगा यात्रा एवं जनसभा में आये हुए सभी गणमान्य लोगों एवं आम जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का किया अवलोकन किया, गंगा यात्रा के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल कड़ा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का मा0 उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा सहित अन्य मा0 मन्त्रीगणों, मा0 सांसद एवं मा0 विधायकगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भारी जनसमुदाय ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर मॉ गंगा को निर्मल, अबिरल एवं स्वच्छ बनाये रखने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगायी गयी प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों को जागरूक करने में प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक साबित होगी। उल्लेखनीय है कि गंगा यात्रा विषय पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल कड़ा पर प्रदर्शनी लगायी गयी है यह प्रदर्शनी 31.01.2020 तक रहेगी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लोगों को प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया तथा सभी संबंधित विभागों के द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु स्टॉल भी लगाये गये है।

0 Comments