ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद वासियों को साइबरक्राइम की ठगी से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के आदेश अनुसार आज राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर बेलाताल में चौकी प्रभारी और प्रधानाचार्य श्री शंकर दयाल अनुरागी ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर पैसा ट्रांसफर करने के नाम पर तथा किसी तरीके से फार्म भरने के नाम पर ठगी से बचें उन्होंने बताया कि बिना सामान मिलने के उपरांत पैसा ट्रांसफर ना करें और लॉटरी लगने के नाम पर फर्जी अकाउंट में पैसा ना डालें इससे आप सावधान रहें फोन पर बैंक अधिकारी एटीएम नंबर अकाउंट नंबर जानकारी मांगने पर बिल्कुल जानकारी शेयर ना करें और ना किसी को फोन पर अपना एटीएम नंबर शेयर ना करें छात्र छात्राओं से अपील की गई है उनको जो जानकारी दी गई हो उसका पालन करें और लोगों को शेयर करें अगर आपको इस तरीके की कॉल या बार बार आपको फोन कर परेशान किया जा रहा है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व छात्र-छात्राएं शामिल रहे ।
0 Comments