Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी- जनपद कौशाम्बी के लाल रामकिशुन पहलवान बने राष्ट्रीय दंगल चैंपियन, जनपदवासियों में खुशी की लहर...

रिपोर्ट : राहुल कुमार


कौशाम्बी : कौशाम्बी जनपद के सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव के पहलवान रामकिशन मध्यप्रदेश के शहडोल के धनपुरी में हुए दो दिवसीय राष्टीय दंगल चैंपियनशिप जीतकर कौशाम्बी का नाम रोशन किया है।
मध्य प्रदेश के जिला शहडोल धनपुरी नगर पंचायत में दो दिवशीय दंगल व मेला का आयोजन किया गया जिसमें  चुनिंदा पहलवान  महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,बिहार, राज्स्थान, दिल्ली ,जम्मू,  हरियाणा आदि  प्रदेशो के  पहलवानों ने प्रतिभाग किया तथा  अपनी अपनी जोर आजमाइस व कलाबाजियों का प्रदर्शन  किया ।  जिसमें अपने प्रदेश चैंपियन रहे पहलवानों की कुल 8 कुश्तियां दो दिन में कराई गई । जिसमे  कौशांबी के बम्हरौली के रामकिशन पहलवान जो अभी तक उत्तर प्रदेश चैंपियन पिछले वर्ष  सोनभद्र में अक्क्टूबर में जीत था । उन्हें इस बार  मुकाबले में पहुचने का मौका मिला ।  मध्यप्रदेश के धनपुरी नगर पंचायत में रामकिशुन पहलवान ने  क्वार्टर फाइनल में करमवीर पहलवान  दिल्ली को  सेमीफाइनल में बिहार के मोo आरिफ हराते हुए फाइनल कुश्ती में  पहुचे राम किशन पहलवान ने हरियाणा के सोनीपत के पहलवान  अभिमन्यु सिंह की कड़ी मशक्कत और दांव पेंच के साथ पटखनी देते हुए  हिन्द केसरी मध्यप्रदेश किताब 2020 को इंडिया लेवल की कुश्ती   में विजयी होने का गौरव प्राप्त किया है ।  जिसमे रामकिशुन पहलवान को विजेता के रूप में   2 लाख नगद 500 ग्राम चाँदी का गदा  मेला अध्यक्ष सांसद ज्ञानसिंह, मध्य प्रदेश के  खेल मंत्री यसोधराराज सिंधिया,  शिक्षा मंत्री विजय शाह ,मेला चीफ गेस्ट   अनिल कुमार कुशवाहा के द्वारा सम्मानित किया गया।


Post a Comment

0 Comments