Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात बदमाशों ने सेंघ मारकर कई लाखों का सामान जलाकर किये राख...

रिपोर्ट : राहुल कुमार


कौशाम्बी : थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत टेंगाई चौराहा स्थिति इलेक्ट्रानिक की दुकान में आज बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सेंघ मारकर दुकान के अंदर आग लगा दी। जिससे दुकान के अंदर रखें सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार मुकीम अहमद पुत्र इसहाक अहमद निवासी मनमउ थाना कोखराज ने बताया कि लगभग चार लाख का सामान मेरे दुकान के अंदर रखा हुआ था। जिससे किसी अज्ञात बदमाशों ने आज बीती रात सेंघ मारकर आग लगा दिया है। जिससे दुकान के अंदर रखें सामान जलकर राख हो गए व उसी चौराहे में एक नाई शारदा प्रसाद पुत्र महावीर निवासी टेंगाईं की दुकान बाल काटने वाली स्थित चौराहे में मौजूद रही जिसका ताला तोड़कर हजारों का नुकसान किये। वही चौराहे के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल हल्का पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments