ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 4 फरवरी को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं एसपी मणिलाल पाटीदार की उपस्थिति में तहसील सदर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।इसके अलावा तहसील चरखारी तथा कुलपहाड़ में भी सम्बन्धित एसडीएम तथा तहसीलदारों द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तीनों तहसीलों में कुल 103 शिकायतें सुनी गयीं, जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शिकायतों का ससमय निस्तारण करते हुए अवगत कराएं।उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता को संतुष्ट कर उसका फीडबैक अवश्य प्राप्त करें अन्यथा शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा। उन्होनें उपस्थित अधिकारियों को आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन के लम्बित एवं डिफाल्टर संदर्भों के बारे में भी आगाह करते हुए कहा कि अधिकारीगण अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।जबकि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।इस संबंध में डीएम ने यह निर्देश दिया कि कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से समय के अन्तर्गत निस्तारित करें,अन्यथा डिफॉल्टर होने वाले संदर्भों में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ0सुमन, एसडीएम सदर राकेश कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृृष्ण पाण्डे, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए एमपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एस0पी0शाक्य,सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
0 Comments