Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित कॉमन सर्विस केंद्र संचालको द्वारा की जा रही सातवीं आर्थिक गणना के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 4 फरवरी को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित कॉमन सर्विस केंद्र संचालको द्वारा की जा रही सातवीं आर्थिक गणना के कार्यों की समीक्षा के संबंध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जानकारी दी गयी सातवीं आर्थिक गणना सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा में कराई जा रही है। वर्तमान आर्थिक गणना में मंत्रालय ने सातवीं आर्थिक गणना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सीएससी ई- गवर्नैंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। 7वीं आर्थिक गणना में आंकड़े जुटाने, उनके प्रमाणीकरण, रिपोर्ट तैयार करने और इनके प्रसार के लिए आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर मोबाईल एप्प के माध्यम से किया जा रहा है। जनपद में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य आरम्भ हो चुका है। इस बार यह कार्य कॉमन सर्विस केन्द्रों के माध्यम से एक विशेष मोबाईल एप्प के माध्यम से किया जा रहा है। आर्थिक गणना में परिवारों के उद्यमों, गैर-जोत कृषि और गैर-कृषि क्षेत्र में वस्तुओं/सेवाओं (स्वयं के उपभोग के अलावा) के उत्पादन एवं वितरण की गणना की जाएगी।
इस कार्य को संपन्न करने के लिए 163 सुपरवाइजरों व 1150 गणनाकारों की मदद ली जा रही है। जिनका पूर्व में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर सातवीं आर्थिक गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा चुका है।
जनपद में सातवीं आर्थिक गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार को इस परियोजना का नोडल बनाया गया है। जिनकी देख रेख में यह कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यदायी संस्था सीएससी ई- गवर्नैंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि पीयूष श्रीवास्तव द्वारा आर्थिक गणना के कार्य की बारीकियों को बताते हुए कहा गया कि इसी गणना के आकड़ों के आधार पर ही सरकारों द्वारा जनोपयोगी योजनाओं को तैयार किया जाता है।आर्थिक गणना को प्रत्येक पांच वर्षों में किया जाना है।पिछली गणना 2013 में की गयी थी।सीएससी राज्य प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जनपद में सीएससी द्वारा जिले में तीन जिला प्रबंधकों की नियुक्ति की गयी है जिनके द्वारा जनपद के सर्वे कार्यों की फील्ड स्तरीय गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु लगातार समीक्षा / प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है।ये भी बताया कि अब तक कुल 80 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य संपन्न किया जा चुका है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों गणनाकारों को निर्देशित किया कि आर्थिक गणना का त्रुटि रहित सर्वे का होना अति आवश्यक है। अतः तय मानकों के आधार पर ही सर्वे कार्य किया जाय ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से बंचित न होना पड़े। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम पूनम निगम,एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीबी अग्रवाल,सूचना अधिकारी सतीश यादव,डीईएसटीओ अशोक कुमार,सीएससी के जिलाप्रबन्धक शिवाकपूर, एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार सहित सभी पर्यवेक्षक एवं प्रांगणक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments