Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती पुलिस ने 19 किलो 500 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार....

रिपोर्ट- फरहान अहमद

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चायल डॉ. केजी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दिया कि शनिवार की बीती रात पुरामुफ्ती थानांतर्गत सल्लाहपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह परिहार मय हमराही और एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने मंदर मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक कार नम्बर CG04HK3833 से एक नफर अभियुक्त (1) संदीप सोनी पुत्र राजेश सोनी निवासी थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 19.5 किग्रा अवैध गांजा बरामद होने पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0- 16/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज दिया है, साथ ही पुरामुफ्ती पुलिस पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताए गए उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है ।


Post a Comment

0 Comments