Ticker

6/recent/ticker-posts

कचहरी में वर बधू को आशीर्वाद देते हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता...

रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : मऊरानीपुर कचहरी में आज युवक और युवती के अपने जातिगत बंधनों को तोड़कर एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। मामला मऊरानीपुर के देवरी घाट का है। जहां देवरी घाट निवासी सूरज अहिरवार ने कंचन शाक्य झांसी के साथ आज सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए वैवाहिक बंधन बांधा। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों ने इस जोड़े की शादी संपन्न करायी। पहले मंदिर में शादी करने के बाद दोनों ने कानूनी तौर पर कोर्ट में जाकर शादी किया, इस मौके पर आरके अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा, कोरी विजय कंचन पूर्व जिला उपाध्यक्ष बसपा, साबिर खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कमलेश सोनकर समाजसेवी, ब्रज बिहारी राज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और हरिश्चंद्र सोनी सरकारी अधिवक्ता, ओमप्रकाश तिवारी रहे ।

चीन में फैले प्राण घातक वायरस से जागरूकता बैठक आहूत की गई...

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर के नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में चीन में फैले खतरनाक एवं प्राणघातक वायरस की भारत में देने के कारण जागरूकता बैठक आयोजित की गई ।प्रधानाध्यापक विवेक माहेश्वरी ने बच्चों एवं अभिभावकों को इस वायरस के पहचान के कारण जैसे हल्का बुखार, जुकाम, सिर दर्द होने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने एवं इसके बचाव यात्रा के वक्त मास्क का प्रयोग करने, सर्दी जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है ऐसे व्यक्तियों का समय पर इलाज कराकर इस बीमारी से तुरन्त बचाव किया जा सकता है, बैठक में खुशबू, मुकेश, ज्योति, रामवती, कनीजा, हासिम, अखिलेश, भारती, रेखा एवं रमजानो सहित अनेक अभिभावक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments