Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयागराज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 71 बिंदुओं के विकास प्राथमिकताओं की बैठक हुई संपन्न, जिसमें जल निगम एवं सिंचाई विभाग के ऊपर गिरी गाज...

रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू

 प्रयागराज : जनपद प्रयागराज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 71 बिन्दुओं के विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं लघु सिंचाई को कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर लगायी कड़ी फटकार। आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों के निर्माण को 31 मार्च तक पूरा करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 71 बिन्दुओं के विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार, डी0एस0टी0ओ0-जितेन्द्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले की जानकारी विभागवार लेते हुए निर्देशित किया कि जिस विभाग को जमीन की आवश्यकता है, वे अपनी सूची कार्यवार उपलब्ध करा दें, ताकि समय से कार्यों को पूरा करने में कोई अवरोध न उत्पन्न हो। उन्होंने कलस्टर ग्रामों में बमरौली एवं बड़ोखर की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली तथा बताया कि किस कलस्टर में कहां क्या उपयोगिता होगी, उसका विशेष ध्यान रखा जायें। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्टेट यूनिवर्सिटी के कार्यों की प्रगति तथा कान्हा गो-शाला की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक कराना सुनिश्चित करें। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा करते हुए डी0पी0आर0ओ0 को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा कार्यों को सूचीबद्ध तरीके से तैयार करने को कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति लाभार्थियों के खाते में पहुंच गयी है या नहीं की जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया कि लगभग लाभार्थिंयों के खाते में पैसा पहुंच गया है तथा किसी कारण वश जिन लोगो की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं पहुंची है उसे भी समय से भेज दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना एवं दिव्यांगजन पेंशन आदि की समीक्षा करते हुए बताया कि जो भी योजनाएं संचालित है, उसका क्रियान्वयन ससमय पूर्ण करा लें, उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा की। पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल निगम के अधिशीषी अभियंता से अरैल क्षेत्र में कितने घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया है तथा विद्युत आपूर्ति की के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सही जानकारी न दे पाने के कारण कड़ी फटकार लगाते हुए जिला विकास अधिकारी और जल निगम दोनों संयुक्त रूप से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिये तथा जो टंकी अभी पेंटिंग की स्थिति में है, उस पर डी0पी0आर0ओ0 को स्लोगन लिखवाने के निर्देश दिये। अरैल ग्रामसभा को शहरी माॅडल में विकसित करने के निर्देश दिये है तथा हैण्डपम्पों तथा राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा करते हुए डिप्टी आर0एम0ओ0 को बताया कि ससमय भुगतान कराना सुनिश्चित करें। सड़कों के अनुरक्षण में सत्यापन रिपोर्ट की जानकारी ली तथा बताया कि जमुनापार में कई जगह सड़कों पर गड्ढ़ा है, उसको देख के ठीक करा ले, प्रान्तीयखण्ड के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये। हण्डिया में बैरनिया नाला की डैमेज होने की शिकायत पर उसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिये। मामले में लापरवाही बरते जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर की सड़कों के अनुरक्षण कराने के लिए एक टीम का गठन करने के निर्देश दिये। टीम में पीडीए एवं नगर निगम के अभियंता शामिल रहेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर जितने भी गो-शाला है, वहां कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। इसके लिए डी0डी0ओ0 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से किसानों का पंजीकरण, डी0वी0टी0, मृदा नमूना, किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी ली, जिसपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों का पंजीकरण 129 प्रतिशत डी0वी0टी0 की उपलब्धता पूर्ण है। मृदा नमूना 100 प्रतिशत तथा खाद्य की उपलब्धता 130 प्रतिशत है। इसी क्रम में जिला योजना समिति की बैठक भी की तथा प्रत्येक विभाग को 02 दिनों के अंदर पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments