ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद के शहर कोतवाली के ग्राम पलका में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से 40 ग्रामीण बीमार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हैंडपंप का पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे,सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, सीएमएस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा है, डीएम ने भी गांव पहुंच कर जायजा लिया।
0 Comments