Ticker

6/recent/ticker-posts

मारपीट की शिकायत लेकर पीड़ित पहुँचा कोतवाली, पुलिस ने दिया कार्यवाही करने का आश्वासन...

रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील गरौठा के गजेंद्र साहू पुत्र घनश्याम दास साहू निवासी स्टेशन रोड मऊरानीपुर झांसी ने लिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली गरौठा में दिया है की मैं प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ मैं तैनात हूं एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर हूं मैं प्रतिदिन की भांति मऊरानीपुर से विद्यालय शंकरगढ़ आता जाता हूं विद्यालय बंद करने के उपरांत अपने घर वापस जाता हूं रोजाना की भांति आज भी विद्यालय बंद करने के उपरांत जब हम मोती कटरा लहचूरा संपर्क मार्ग पर जा रहे थे जसवंतपुरा जलालपुरा के बीच में तीन व्यक्तियों ने मुझे रोकने का प्रयास किया जब मैंने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रॉकी तो उन्होंने कुल्हाड़ी से मुझ पर बार किया किंतु मैं बाल-बाल बचा कुछ दूर जाने के उपरांत मैंने 112 नंबर डायल किया और पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर तुरंत ही पहुंची और छानबीन की छानबीन के उपरांत पता चला कि दो व्यक्ति सिमर दा के हैं जिनके नाम गजेंद्र साहू ने प्रार्थना पत्र में राम सिंह सन ऑफ जगदीश वृंदावन सन ऑफ कमलापत लिखे हैं एक व्यक्ति अज्ञात है प्रार्थना पत्र कोतवाली गरौठा में देने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि हम प्रार्थना पत्र के आधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी ।

Post a Comment

0 Comments