Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ‘‘जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति’’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 11 फरवरी 2020 को जिला स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने तथा प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार की उपस्थिति में ‘‘जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति’’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी। बैठक में प्राप्त पत्रकार उत्पीड़न के मामले का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की शिकायतों एवं उनके उत्पीड़न से सम्बन्धित मामले प्रकाश में आने पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराये जाएं।जिलाधिकारी ने बैठक में प्रमोद कुमार पुत्र आशाराम निवासी महोबकंठ जिला महोबा द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र का अनुश्रवण करते हुए प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए।इस दौरान फर्जी पत्रकारिता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर तत्थहीन एवं भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वाले पत्रकारों पर शासनादेश के अनुरूप कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाये।बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने सूचना संकुल हेतु पूर्व में चयनित भूमि को असुविधा जनक बताते हुए अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया कि सूचना संकुल निर्माण हेतु भूमि कलेक्ट्रेट परिसर में या उसके नजदीक उपयोगी भूमि ही आवंटित की जाये ताकि प्रेस का जिला प्रशासन से अविलम्ब संवाद स्थापित हो सके।इस अवसर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पत्रकार बन्धुओं से आग्रह करते हुए कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर सूझ-बूझ के साथ प्रकाशन करें तथा शासकीय कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट के पास शिव तांडव मंदिर एवं कीरत सागर को विकसित किये जाने की बात कही, जिस पर अध्यक्ष महोदय ने कार्य की रूपरेखा तैयार करने हेतु पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि इस संबंध में बेहतर कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आगाह करते हुए कहा कि बिना स्वामित्व एवं प्रमाणित लेआउट के प्लाट न खरीदें, नहीं तो क्रेता को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बैठक के अन्त में अध्यक्ष महोदय ने समस्त सदस्यों के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं स्थाई समिति के सदस्य संजय मिश्रा की माता जी के निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर पारिवारिक शान्ति की कामना किया, बैठक में सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, पत्रकार दैनिक आज नईम अंसारी, यू0एन0आई0 से हीरकृृष्ण पोद्दार, दूरदर्शन आकाशवाणी से अमित श्रोतीय, अध्यक्ष ग्रा0प0एशो0 मो0 यूनुस खाँ, सूचना विभाग से कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार एवं इबादत हुसैन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments