Ticker

6/recent/ticker-posts

एम एस कान्वेंट स्कूल और कॉलेज सिकंदरपुर बजहा में माता जीजाबाई मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन...

रिपोर्ट- कमलेश साहू

कौशाम्बी : जनपद में एम एस कान्वेंट स्कूल एवं कॉलेज में माता जीजाबाई मातृ सम्मेलन का आयोजन रुद्रा फाउंडेशन द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने माता जीजाबाई के समर्पण एवं बलिदान के बारे में सभी माताओं को अवगत कराया एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा भी दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ दीप्ति मिश्रा उप कुलसचिव राज्य विश्वविद्यालय, मेजर मेघना अहलावत प्रमुख डिवाइन बीम चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीमती पूनम मिश्रा अध्यक्ष भारत भाग्य विधाता, श्रीमती अनुश्री घोष वर्किंग फॉर वूमेन हेल्थ एंड एजुकेशन, विनीता गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा, डॉक्टर ओजस्विता पाण्डेय, बी डी एस सहित बहुत सी महिलाएं भी उपस्थित रही। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य समाज की महिलाओं को जागरूक करने एवं उन्हें आगे आकर समाज को सभ्य बनाने के लिए रहा। माता ही किसी बच्चे की पहली गुरू होती है वो जैसे चाहे बच्चे को वैसे ही संस्कार देती है। सभ्य समाज की नींव एक माँ ही होती है।

इस कार्यक्रम में रुद्रा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती अनामिका त्रिपाठी, एम एस कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य योगमाता बाजपेई एवं किटजी रामदयालपुर की प्रधानाचार्य रेखा मिश्रा ने भी कार्यक्रम में आए हुए समस्त लोगों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मूरतगंज भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी प्रभाकर दुबे, गिरिजेश नारायण पाण्डेय, धनंजय लाल सिंह, राहुल एवं श्रीमती अनुपमा एवं जेबा भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments