ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में फेमेक्स के लिए वाराणसी से आयीं 11वीं एनडीआरएफ़ की टीम के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कार्यकर्ताओं को रविवार को महोबा शहर के सेवा नियोजन कार्यालय के सभागार में आपदा प्रबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ताकि जरूरत पड़ने पर आपदा के समय जरूरत मंद लोगों को त्वरित सहायता मिल सके साथ ही लोग आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रख सके । जिसमे जनपद के तीनों तहसील के कार्यकर्ताओं ने आपदाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की इस प्रशिक्षण के दौरान टीम के द्वारा इमरजेंसी मूव, हार्ट अटैक होने पर सीपीआर की कार्रवाई कट जाने पर खून कैसे रोका जाए गले मे कांचा या कुछ अटक जाने पर की जाने वाली कार्रवाई कोई अंग टूट या फ्रैक्चर होने पर कार्रवाई स्थानीय साधनों से स्ट्रैचर तथा तैरनेवाली सामग्री बनाने का तरीके बताया जिसमें अकॉन्टेन्ट श्री नवल के उपस्तिथि में 36 पुरूष तथा 6 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रशिक्षक टीम में टीम कमाण्डर अमोल कुमार के साथ ASI मुकेश चौहान, ASI शिवलाल तथा रेस्क्यूअर अजय राय, राजेन्द्र नेगी,राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद, विजय, अमित दुबे, अरविंद, नाथू, जयशंकर आदि ने भाग लिया
0 Comments