रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामो के विकास के लिए काफी पैसा खर्च करती है लेकिन ग्राम रूपा धमना में सार्वजनिक नाली न बनने की वजह से सड़क पर पानी भरने लगा है, जानकारी के अनुसार ग्राम रूपा धमना के करीब दो दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया की हम लोगो के रिहायशी मकानों का पानी निकलने के लिए नाली का निर्माण नही कराया गया ।

अभी तक हम लोगो के मकानों का पानी एक ब्यक्ति के निजी प्लाट के सहारे पानी निकलता था लेकिन उक्त ब्यक्ति ने अपने निजी प्लाट पर मिट्टी डाल रखी जिससे ग्राम वासियो के मकानों का पानी सड़को पर भरने लगा है तथा वह गन्दा पानी मकानों में भर रहा है प्रार्थना पत्र में ओमप्रकाश, सुशील बिक्की अर्जुन, जाहर, कुँवरपाल रूप सिह, मुन्ना आदि के हस्ताक्षर है जब इस सम्बंध में ग्राम प्रधान से बात की तो उन्होंने बताया कि वहां सीसी रोड नही बना जिसकी बजह से पक्की नाली का निर्माण नही हो सका, यह सड़क निर्माण में काफी लागत लगनी है ।

0 Comments