रिपोर्ट- अवनीश कुमार

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयद सरावा गांव में शनिवार की सुबह एक ही कमरे में प्रेमी युगल युवक, युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । प्रेमी युगल की लाश मिलने की सूचना पर चरवा पुलिस के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल सुरु कर दिया है, ग्रामीणों की मानें तो मामला संदिग्ध है दोनों की मौत किन कारणों से हुई है या उन्हें किस कारण मौत के घाट उतारा गया है यह जांच का विषय है, मौके-ए-वारदात को देखकर लग रहा है कि घटना को कुछ और रूप देने की कोशिश की गई है ।

वारदात की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगा दिया गया है पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक कौन है उसका क्या नाम है वह कहां का रहने वाला है यह अभी तक पता नहीं चला है, युवती का नाम ज्योति है और दोनोंं प्रेमी प्रेमिका थे, पुलिस को अंदेेशा है की प्रेमी युवक ने ही युवती की हत्या की होगी और बाद में खुद को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है, वारदात की पड़ताल में युवती के घरवालों और युवती के पिता वीरेंद्र कुमार से पूछताछ कर रही है ।
0 Comments