Ticker

6/recent/ticker-posts

अक्सेव गांव में श्री सिध्देश्वर मंदिर प्रांगण में गत नों दिनों से चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ का भण्डारे के साथ किया गया समापन...

रिपोर्ट- संजीव कुमार

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर के ग्राम अक्सेव श्री सिध्देश्वर मंदिर प्रांगण में गत नों दिनों से चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ का भण्डारे के साथ समापन हो गया। भण्डारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
समापन दिवस की शुभप्रभात बेला में यज्ञाचार्य पं0 अवधबिहारी तिवारी के नेतृत्व में पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। सुबह से ही भक्तों का तांता शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर श्री सिध्देश्वर भगवान की पूजा अर्चना की। दोपहर के समय पूर्णाहुति हुई। यज्ञ यजमान कमलेश सोनकिया समेत कई श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। तत्पश्चात पुष्पांजली अर्पित की गई। जागेश्वर नांगा जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन भाकियू के जिलाध्यक्ष कमलेश लम्बरदार व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया ने संयुक्त रूप से किया। कमलेश लम्बरदार ने कहा कि यज्ञ आदि धार्मिक आयोजनों से बातावरण शुद्व होता है। क्षेत्र में धनधान्य की वृद्धि होती है। अखिलेश लिटौरिया ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से टूटा होने के बाद भी धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ कर हिस्सा लेता है। उन्होने कहा कि धर्म में आस्था रखने वाला व्यक्ति कुमार्ग पर नहीं चल सकता। सतमार्ग पर चलने वाले पर भगवान का हाथ होता है। अध्यक्षता सीताशरण सोनकिया ने की। इस मौके पर राजाराम राजपूत तहसील अध्यक्ष, अभिनंदन जैन, सत्येंद्र सिंह राजावत, राजकुमार सिंह परिहार, देवेन्द्र सिंह राजावत, जितेन्द्र पटेल, नेश सोनकिया, राजेश सोनकिया, शंकरदयाल तिवारी, संतोष रावत, परमेश्वरी दयाल, ध्रुव प्रकाश सोनकिया दाऊ, सुभाष सोनकिया, सुरेश सोनकिया, लक्ष्मी प्रसाद, कल्लू पटेल, लालजी परिहार, दिप्पू परिहार, संतोष प्रजापति, अन्नू उपाध्याय, मन्नू प्रजापति, आनंद सोनकिया, हरपाल सिंह, गोरेलाल प्रधान, विनोद सोनकिया, देवेन्द्र सिंह, नमन दुबे, मानसिंह आदि उपस्थित रहे।


विद्यालय की तानाशाही की शिकायित कोतवाली प्रभारी से किया....

झांसी : जनपद में मऊरानीपुर विद्यालय प्रबंधक की तानाशाही के चलते शनिवार के दिन एक छात्रा को परीक्षा देने से वंचित कर दिया । जानकारी के अनुसार सेंट मेरिज मड़ा मंदिर के पास विद्यालय में कक्षा सातवीं की छात्रा परीक्षा देने पहुंची तो प्रबंधक के द्वारा बच्ची को विद्यालय के प्रांगण में अकेले बैठा दिया गया जबकि विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं परीक्षा देने अपने अपने कक्ष मैं पहुंच गए जब इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी तो कस्वा रानीपुर से छात्रा के पिता उनके साथ नगर पंचायत के पार्षद प्रदीप गुप्ता प्रबंधक से मिलने पहुंचे तो वहां प्रिंसिपल व प्रबंधक ने छात्रा के पिता को व पार्षद को ऑफिस से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया ।इससे नाराज होकर पार्षद ने कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह को फोन पर पूरी घटना बताई कोतवाली प्रभारी ने भी छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए कहा लेकिन दबंग प्रबंधक अपनी तानाशाही पर अड़ा रहा कुल मिलाकर छात्रा को परीक्षा नहीं देने दी इसको लेकर छात्रा सहित पिता व पार्षद विद्यालय प्रांगण में बैठ गए मोके पर स्थानीय प्रशासन को बुलाया प्रशासन से के जिम्मेदार लोगों ने प्रबंधक से परीक्षा ना दिलाने तथा इस तरह की तानाशाही का कारण पूछा काफी मशक्कत के बाद व परिवारजनों द्वारा मिन्नत करने पर तानाशाह प्रबंधक ने छात्रा को परीक्षा देने के लिए कहा लेकिन जब तक विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं परीक्षा देकर अपने अपने घर जा चुके थे आखिर विद्यालय के प्रबंधक की तानाशाही कब तक बच्चों को व अभिभावक झेलते रहेंगे ऐसा नहीं कि इस विद्यालय की शिकायत पहली बार प्रशासन के पास की गई हो शिकायत के बावजूद भी इन विद्यालयो के प्रबंधकों पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई, इस तरह की तानासाही की चर्चा नगर में सुनी जा सकती है अब आलम यह है कि स्कूली बच्चों के अभिभाबक डरे व सहमे है कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि ऐसा प्रबन्धक के द्वारा क्यो किया गया जाच कर कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments