Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम ने श्रीनगर में ग्राम चौपाल आयोजित कर सुनीं लोगों की समस्याएं...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 19 फरवरी को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने मंगलवार की देर शाम विकासखण्ड कबरई के ग्राम पंचायत श्रीनगर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का अनुश्रवण किया तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
चौपाल में उन्होंने कहा कि जिले में शुरू हो रही भागीरथी पेयजल योजना से श्रीनगर के बाशिंदों की प्यास बुझेगी। इस योजना का कार्य मार्च माह से शुरू हो जाएगा।उन्होंने ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा ग्रामीणों से उन्होंने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन,राशन प्रणाली आदि के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह संचालित ना होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव को कड़ी फटकार लगायी तथा स्वयं सहायता समूह शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बारे में बताया गया कि 40 लाभार्थियों को इसका लाभ मिल गया है और शेष पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही पैसा मिल जाएगा।साथ ही शौचालयों के बारे में बताया गया कि कस्बे में 1000 से ज्यादा शौचालय बने हैं शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा की सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए बिना गारंटी के एक लाख साथ हजार तक का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।अतः वे सभी किसान जिनको उक्त योजना का लाभ मिल है वे सीधे अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर केसीसी का लाभ ले सकते हैं।ये भी कहा कि किसान अपने खेतों में खेत तालाब योजना का लाभ लेकर जल संरक्षण में भी योगदान कर सकते हैं।इस दौरान उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन एवं सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा वृक्षारोपण भी किया। इस मौके डीएम के स्वागत में इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय लाल पहाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह,उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत नरेश कुमार राठौर, परियोजना निदेशक डीएन पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा पांडे,, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित सहित अन्य लोग व बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।


चरखारी महोबा शिवरात्री को लेकर हुआ पीस कमेटी का आयोजन...


महोबा : जनपद के चरखारी कोतवाली परिसर में शिव रात्रि पर्व को लेकर सी ओ दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता मे आयोजन किया गया जिसमें नगर व देहात के लोगों से शंकर जी के जलाभिशेक और वारात जुलूस की जानकारी ली तथा किसी प्रकार की अराजकता न फैलाने के निर्देश दिये कहा की त्योहार को शान्ती के साथ मनाये शान्ती व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस मुस्तहिद रहेगी इसमौके पर मौलाना शकील अहमद, मुईन उद्दीन व्यापार मंडल अध्यक्ष आन्नद स्वरूप दमेले, कैलाश ताम्रकर कल्लन ट्राली वाले सहित नगर व देहात के लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments