Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में खुलेआम धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियां, जिम्मेदार हुए लापरवाह....

रिपोर्ट- सुनील जोशी

कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगमपुर गांव में स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम की अनदेखी के चलते पर खुलेआम अवैध कच्ची शराब की भट्टियां धधक रही हैं, ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस के सिपाही अवैध शराब बनाने वालों के बराबर सेटिंग में बने रहते हैं जिसके चलते बेखौफ होकर बेगमपुर गांव में कच्ची अवैध शराब बनाई जा रही है ।

लोगों ने यहां तक आरोप लगाया कि दूर-दूर से शराब पीने और खरीदने वालों का गांव में जमावड़ा लगा रहता है कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम से इसकी शिकायत किया लेकिन वह खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ लेते हैं जिससे आबकारी पुलिस टीम और पुरामुफ्ती थाना के जिम्मेदारों की कार्यशैली को साफ आंका जा सकता है ।

Post a Comment

0 Comments