रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर में शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेलो का शुभारंभ किया गया । जानकारी के अनुसार रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर और समस्त प्रार्थमिक केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ केंद्र मेलो का उद्घाटन किया गया । जिसमे ग्राम प्रधान व नगर में वार्ड पार्षदों द्वारा फीता काटकर कर मेले का शुभारम्भ किया गया, जैसे नगरीय स्वास्थ केंद्र पुरानी मऊ में पार्षद चिंतामन श्रीवास प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र रेवन में ग्राम प्रधान आनन्द कुमार यादव ग्राम अक्सेव में प्रधान श्रीमती कामनी सिह ,घाटकोटरा में ग्राम प्रधान अंकित रॉय डॉ बिष्णु रॉय ,ग्राम चुरारा में ग्राम के बरिष्ठ नागरिक लखचन्द्र चौबे उर्फ कक्का द्वारा मेला का उदघाटन कर शुभारम्भ किया गया ।उक्त मेलो में बीपी शुगर की जांच ,बच्चो का परीक्षण ,गर्भ बती महिलाओ का परीक्षण व जांच की गई परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्श, बच्चो में डायरिया, निमोनिया की रोकथाम व बचाव उपचार की सेवाएं, टीबी, मलेरिया, डेंगू,फायलेरिया, कुष्ठ रोग की जांच पहचान व उपचार हाइपरटेंशन,डायबिटीज मुख स्तन, केंसर, स्किनिंग, सन्दर्भन, फालोअप, तम्बाकू, मधपान छोड़ने में सहायक उपायों सम्बन्धी जागरूकताएव परामर्श आयुष्मान योजना के अंतर्गत, गोल्डन कार्ड बितरण एव चिकित्सा उपचार सन्दर्भन, की सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई । उक्त मेलो का निरीक्षण जिला स्तरीय व स्थानीय स्तर पर किया गया । इस मौके पर डॉ करुणा गौर,डॉ कमलेश शिवहरे, डॉ तनबीर रहमान,डॉ मनोज निरंजन, डॉ संजय सिंह,डॉ देशराज, डॉ मनीषा, डॉ मिनाछि, डॉ सतपाल सिंह, प्रबीन कुमार,डॉ संजय मोदी, डॉ ममता, एवं झांसी मेडिकल के चिकित्सक एव सीएचओ की ड्यूटी लगाई गई। ब्लॉक के समस्त फार्मरस्ठ, नर्सो, लेव टेक्नियशनो, एव समस्त पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम एवं एच बी परबेक्षको व स्वास्थ कार्यकर्ताओ आशा, बीपी एमओ, एम, बीसीपी एम,की ड्यूटी लगाई गई । इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक आर जी शंखवार ने बताया की उक्त आरोग्य स्वास्थ मेले प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र पर लगेंगे आमजन मानस से अपील की गई उक्त मेलो में स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ ले इसके साथ चिकित्साअधीक्षक के द्वारा नगरीय प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र पुरानी मऊ, रेवन, अक्सेव, आदि ग्रामो का निरीक्षण किया ।
0 Comments