ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में 2 फरवरी को जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी ने शासन के आदेश 22 जनवरी, 2020 के क्रम में जनपद के उन वैध शस्त्र लाइसेन्स धारकों को, जिनके शस्त्र लाइसेन्स स्वीकृत कर निर्गत किये गये हैं, को सूचित किया है कि यदि उनके द्वारा अपने शस्त्र लाइसेन्स का यूआईएन प्राप्त नहीं किया गया है, तो वह यूआईएन 29 जून के पूर्व प्राप्त कर लें। उन्होंने सूचित करते हुए कहा है कि शस्त्र लाइसेन्स धारक अपने मूल लाइसेन्स पर यूआईएन अंकित कराने हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला मजिस्ट्रेट महोबा के कार्यालय के आयुध अनुभाग में मूल लाइसेन्स की छायाप्रति, आधार कार्ड व पैन नम्बर की छायाप्रति एवं मोबाइल नम्बर सहित उपस्थित होकर अपने शस्त्र लाइसेन्स पर यूआईएन अंकित कराना सुनिश्चित करें अन्यथा 30 जून, 2020 से शस्त्र लाइसेन्स स्वतः अवैध हो जायेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं लाइसेन्सी की होगी, यूआईएन अंकित कराने हेतु शस्त्र लाइसेन्स धारकों को निर्धारित प्रारूप भरकर देना होगा।
चरखारी तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे प्रारंभ...
महोबा : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवासीय योजना में बड़ेेे स्तर पर शिकायतें मिलने के बाद लखनऊ से आयी टीम द्वारा चयनित लाभार्थियों के घर- घर जाकर उनकी पात्रता को परखने और आवासीय योजना में आ रही शिकायतों के मद्देनजर टीम ने आज प्रातः काल से ही चरखारी के वार्ड नवादा में वहां के सभासद अमित पटेरिया के साथ घर घर जाकर योजना के लाभार्थियों को योजना की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि ,चयनित लोगों को समय पर भुगतान हो सके एवं आवासीय योजना के लाभ मिल सके इसीलिए यह सर्वेक्षण कार्य करवाया जा रहा है।
0 Comments