Ticker

6/recent/ticker-posts

पुत्री को भगा ले जाने और धमकी देने की शिकायत पुलिस से किया, पुलिस कर रही जांच पड़ताल...

रिपोर्ट- संजीव कुमार

झाँसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर के ग्राम धवाकर मे एक युवक द्वारा नावालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की व उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत पिता ने कोतवाली पुलिस से किया है, जानकारी के अनुसार ग्राम धवाकर निवासी पिता ने थाना लहचूरा प्राभारी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री जो जूनियर हाई स्कूल ग्राम धबाकर में कक्षा 8 में पढ़ती है जिसको चौकी रानीपुर थाना मऊरानीपुर का रहने वाला एक युवक लगभग एक माह से फोन कर उल्टी-सीधी बातें करता रहा। मेरी पुत्री कुछ समझ पाती उसको दिनांक 19 फरवरी को रात करीब 9:00 बजे उक्त युवक मेरे घर आया और मेरी पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

मैंने अपनी पुत्री को बहुत ढूंढने की कोशिश की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला अगले दो दिन बाद 21 फरवरी को सुबह 6:00 बजे मेरी पुत्री को घर पर आई तो उसने दुष्कर्म सहित सारी बात परवारी जनो को बताई, तब मैंने रानीपुर निवासी युवक से फोन से वार्ता की तो उस युवक ने कहा कि तुम्हारी पुत्री तुम्हारे घर पहुंच गई है अगर कहीं भी या पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे पीड़ित पिता ने कोतवाली प्रभारी से जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments