रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद के मऊरानीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊरानीपुर द्वारा अमर शहीद कलश यात्रा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की गई । इस कार्यक्रम की संयोजक शुभम शर्मा व सहसंयोजक सुमित रहे । अध्यक्षता आयुष श्रीवास ने की इस मौके पर पबन श्रीवास्तव, अखिलेश, मुकेश त्रिपाठी,बीरेंद्र कुमार, बिपिन दुवे, अंशुल, रत्नेश पाठक, अजय परिहार, राकेश सेठिया, दीपेंद्र गौतम, निर्देश तिवारी बिकास सोनी, हेमन्त सौरभ पाठक, अंकित साहू, अनिल राज, बिजय नामदेव, महेश दशधारी पंकज पटेल संजू बाबा आदि मोजूद रहे ।
आधार कार्ड बनाने में रिश्वत खोरी की शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से किया....
झांसी : जनपद में मऊरानीपुर ब्लॉक कॉलोनी निवासी शत्रुघन तिवारी ने एक लिखित शिकायती पत्र जिलाधिकारी झांसी को भेजकर बताया कि आधार कार्ड पंजीयन व संसोधन मे भृस्टाचारी में धांधली मची हुई है ।क्षजानकारी के अनुसार शासन की ओर से विभन्न योजनाओ का लाभ लेने आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया वर्तमान में प्राधिकरण व शासन की भृस्टाचाररोधी नीति के तहत आधार कार्ड पंजीकरण व संसोधन कार्य सरकारी उपक्रमो में ही किया जा रहा है ।जिसके तहत मऊरानीपुर में आधार पंजीयन व संसोधन का कार्य लक्ष्मीवाई तिराहे स्तिथ डाकघर व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गाँधीगंज में किया जा रहा है आरोप लगाया गया कि क्षेत्र की जनता के साथ लूट खसोट की जा रही है ।आधार कार्ड पंजीयन के लिए दलालो द्वारा 100 रुपये से लेकर 200 रुपये लिए जा रहे है ।जबकि नवीन पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है ।वही संसोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज न होने पर 500 रुपये तक कि अबैध बसूली की जाती है जबकि शासन के द्वारा संसोधन के लिए फीस 50 रुपये है, ब्यबस्था के नाम पर रजिस्टर में 10 ब्यक्तियों से अधिक के नम्वर नही लगाए जाते है इसके बाद लोगो को लम्बी तारीख दे दी जाती है यदि कोई 200 या 300 रुपये दे देता है तो उसी दिन पंजीकरण संसोधन कर दिया जाता है शिकायित में बताया गया कि मोदी भवन के पास व तहसील के पास कई दुकानों पर बिना दस्तावेज तुरन्त आधार कार्ड पंजीकरण व संसोधन का दावा किया जाता है जबकि वह दुकाने आधार कार्ड के लिए अधिकृत नही है ।इसके बाबजूद दुकानों पर फर्जी दस्तावेज तैय्यार करके सीधे आधार केंद्रों पर लाया जाता है जबकि 10 ब्यक्तियों नम्वर लगे होने के बाबजूद उन्हें फर्जी दस्तावेजो के साथ प्रार्थमिकता देकर टेबल के नीचे से घूस ली जाती है पत्र में फर्जी आधार केंद्रों का निरक्षण कर कार्यवाही की मांग की है, जिससे क्षेत्र की जनता को न्याय मिल सके ।
0 Comments