Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 06 फरवरी 2020 को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह की उपस्थिति में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार शासन द्वारा निर्धारित 71 बिन्दुओं पर जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप बिना किसी विलम्ब के गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जायें, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी की जगह उपस्थित हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सज्जन कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी में दवाओं की उपलब्धता रहे, 102 एवं 108 एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम के अनुसार काम करें।उन्होनें पिछली बैठक में जिला चिकित्सालय में अनुपास्थित रहने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही हेतु पत्र बनाकर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये थे, जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुमन द्वारा अनुपालन न करने पर अफसोस व्यक्त किया तथा इस वित्तीय वर्ष में अब तक मात्र 83.59 प्रतिशत व्यय होने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।उन्होनें ये भी कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक का कार्यवृृत एक-एक माह तक जारी नहीं होता है।जबकि किसी भी बैठक का कार्यवृृत 02 से 03 दिन में अनिवार्य रूप से जारी हो जाना चाहिए।इस पर जिलाधिकारी ने ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 सज्जन कुमार को चेतावनी देते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैठक होने के 02 से 03 दिन में अनिवार्य रूप से कार्यवृृत जारी कर दिया जाये।आगे से इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।इस अवसर पर उन्होनें सी0एम0ओ0 को निर्माणाधीन जिला महिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीनगर का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए अतिशीघ्र हस्तांतरण करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि पी0एम0एफ0एस0 में आठ डोंगल बनाये जाने अभी भी शेष हैं, यह कार्य शीघ्र कराया जाये तथा 14 वें वित्त के अन्तर्गत उपलब्ध धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय काराना सुनिश्चित किया जाये।उन्होनें आॅपरेशन कायाकल्प योजना के तहत पपरिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, शौचालय आदि की मरम्मत पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।उन्होनें ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को विकास खण्ड स्तर पर प्रशिक्षण कराने के उपरांत उपभोग प्रमाण पत्र न उपलब्ध कराने पर कबरई, चरखारी एंव जैतपुर के एडीओ पंचायत तथा खण्ड विकास अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश जारी किये।उन्होनें समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर त्यागी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को पेंशन नहीं मिलना चाहिए, यदि एैसा एक भी प्रकरण सामने आया, तो सम्बन्धित अधिकारी एवं पेंशन की पात्रता का निर्धारण करने वाले उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।इसलिए सभी अधिकारीगण पात्रता के सभी मानकों को पूरा करने पर ही पेंशन जारी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि काफी अन्त्योदय कार्ड धारक एैसे लोग हैं जिनके पास मोटरसाईकिल एवं ट्रेक्टर इत्यादि है व सही सलामत जीवन यापन कर रहे हैं।इस पर उन्होनें जिला पूर्ति अधिकारी एस0पी0शाक्य को निर्देशित किया कि सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों का पुनः सत्यापन कराया जाये, जिसमें एैसे लोग जो अन्त्योदय की पात्रता में नहीं है, उनको सूची से निकाला जाये।उन्होनें कहा कि किसी भी कीमत पर अपात्र व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड का लाभ न दिया जाये।बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्या को वृृद्धाश्रम में व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत न करने पर कड़ी फटकार लगायी और कहा कि अधिकारीगण उच्च स्तरीय निर्देशों का अनुपालन ससमय करें।उन्होनें डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सत्यराम यादव को इसी माह तक शेष 222 स्वयं सहायता समूह गठित करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समग्र ग्राम्य विकास संतृृप्तीकरण की भी समीक्षा की, जिसमें उन्होनें कहा कि जिन ग्रामों में जिस विभाग के कार्य अधूरे हैं, उनको जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये।इसी क्रम में आंगनबाड़ी, आजीविका मिशन, मनरेगा आदि की समीक्षा के दौरान माहवार लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होनें ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जनपद में हाल ही में लगाये गये 210 नये हैण्डपम्पों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश एक्सईएन जल निगम एस0एस0तोमर को दिए साथ ही कहा कि जल निगम एवं जल संस्थान के कर्मचारीगण जनपद में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल हमें अवगत करायें।उन्होेनें पीओ डूडा वी0के0निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में उन्होनें जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामकृृष्ण पाण्डे को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 01 अप्रैल से गेंहूं की खरीद 42 केन्द्रों पर की जानी है, इसलिए वे सभी केन्द्रों पर भ्रमण कर बोरे, कांटे, छलनी, लैपटाॅप आदि आवश्यक सामग्री की पहले से ही व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, ताकि खरीद के समय किसी भी केन्द्र पर अव्यवस्था न हो। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पब्लिक, जनप्रतिनिधियों, नेताओं, प्रेस प्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों के फोन काॅल्स अनिवार्य रूप से उठायें तथा व्हाटसएप एवं सोशल मीडिया पर चाही गयी सूचनाओं के सम्बन्ध में रिस्पोंस भी दें। बैठक में परियोजना निदेशक डी0एन0पाण्डे, जिला विकास अधिकारी आर0एस0गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी एम0पी0 सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी बी0बी0अग्रवाल, एक्सईएन सिंचाई अखिलेश कुमार एवं डी0बी0 सिंह, एक्सईएन आर0ई0एस0 मो0 रिजवान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments